घर बैठे PAN Card का खुद कैसे करें फ्री में ऑनलाइन आवेदन….
🔶दोस्तों, आज के समय में पैन कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज बन चुका है। बैंक खाता खुलवाना हो या कोई भी पैसों का लेनदेन करना हो, पैन कार्ड की जरूरत हर जगह पड़ती है।
▶️ आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे बिना किसी एजेंट को पैसे दिए, घर बैठे अपने मोबाइल से बिल्कुल फ्री में पैन कार्ड बना सकते हैं….
| डॉक्यूमेंट का नाम | पैन कार्ड |
| सरकारी विभाग | इनकम टैक्स |
| आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
| सरकारी फीस | फ्री/रु 107(प्लास्टिक पैन कार्ड) |
| Official Website | https://www.incometax.gov.in |
▶️आइए जानते हैं घर बैठे ऑनलाइन पैन कार्ड (PAN Card) बनवाना बहुत ही आसान है और आप इसे मात्र 10 मिनट में बिल्कुल फ्री में भी बना सकते हैं।
🔹पैन कार्ड बनवाने के 2 अलग-अलग सरकारी तरीके नीचे दिए गए हैं:
तरीका 01:- बिल्कुल फ्री और तुरंत Pan card (Instant e-PAN)
⬇️
Step 1:- Google पर Income Tax Portal(e-filing) पर जाएं
⬇️
Step 2:- होम पेज पर Quick links पर जाएं और Instant E PAN पे click करें।
⬇️
Step 3:- अब Get New e-PAN बटन पर क्लिक करें।
⬇️
Step 4:- अपना आधार कार्ड नंबर डालें और नीचे कन्फर्मेशन बॉक्स पर टिक करके ‘Continue’ करें। ⬇️
Step 5:- आपके आधार से लिंक Mobile no.पर एक OTP आएगा, उसे डालकर Submit करें।
⬇️
Step 6:- Submit करते ही आपका Pan card 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगा, जिसे आप वहीं से Download कर सकते हैं।✅
Note:- इसमें Aadhar card का mobile no. से लिंक होना जरूरी है
तरीका02:- प्लास्टिक वाला पैन कार्ड घर पर मँगवाने के लिए (NSDL / UTIITSL)। ⬇️
Step 1:- Google पर NSDL Online PAN Application सर्च करें या https://nsdl.com पर जाए। ⬇️
Step 2:- Application Type में New PAN – Indian Citizen (Form 49A) चुनें और Category में Individual सिलेक्ट करें।
, ⬇️
Step 3:- अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और Email id भरकर Submit करें। आपको एक Token Number मिलेगा (इसे नोट कर लें)।
⬇️
Step 4:- अब आगे Submit scanned images through e-Sign का ऑप्शन चुनें (ताकि आप अपनी पसंद की फोटो और साइन अपलोड कर सकें ⬇️
Step 5:- अपने पिता का नाम, माता का नाम,(Income Source) और अपना पूरा पता (Address) भरें।
⬇️
Step 6:- अपनी photo, सिग्नेचर और Aadhar card की फोटो साफ-साफ Upload करें।
. ⬇️
Step 7:- Online माध्यम (Paytm, Google Pay, या डेबिट कार्ड) से ₹106.90 का पेमेंट करें।
⬇️
Step 8:- आधार OTP के जरिए फॉर्म को डिजिटल साइन (e-Sign) करके फाइनल Submit कर दें।✅
❓कार्ड कब मिलेगा? सबमिट करने के बाद 2 से 3 दिनों के अंदर आपके ईमेल पर डिजिटल पैन कार्ड आ जाएगा, और 7 से 15 दिनों के अंदर ओरिजिनल प्लास्टिक का पैन कार्ड स्पीड पोस्ट के जरिए सीधे आपके घर के पते पर पहुंच जाएगा।
Official Website Link ➔ [ https://www.protean-tinpan.com]
- Direct Apply Link ➔[ https://www.incometax.gov.in]
निष्कर्ष (Conclusion):
दोस्तों, आज के इस लेख में हमने जाना कि आप कैसे बहुत ही आसान तरीके से घर बैठे अपना ऑनलाइन पैन कार्ड (PAN Card) बना सकते हैं। डिजिटल माध्यम से मात्र 10 मिनट में फ्री e-PAN कार्ड बनाया जा सकता है, वहीं अगर आपको ओरिजिनल प्लास्टिक कार्ड चाहिए तो आप मामूली सरकारी फीस देकर NSDL की वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं।
यदि आपको पैन कार्ड ऑनलाइन आवेदन करने में कोई समस्या आ रही है या आपका कोई सवाल है, तो आप नीचे कमेंट बॉक्स (Comment Box) में लिखकर हमसे पूछ सकते हैं। हम आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे। इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने दोस्तों और परिवार के साथ ज़रूर शेयर करें ताकि वे भी इसका लाभ उठा सकें। धन्यवाद!
👉 यहाँ क्लिक करके WhatsApp पर शेयर करें
👉 घर बैठे फ्री में पैन कार्ड बनाने की जानकारी WhatsApp पर शेयर करें